उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

भागीरथ महोत्सव मेले में आज सजेगी माता रानी की भव्य चौकी, गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति (रजि.) की ओर से भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड स्थित मैदान में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 में बुधवार, 14 अक्टूबर को माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे।

मेले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। माता की चौकी के साथ गरबा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। इस दौरान बिंदिश म्यूजिक ग्रुप के साथ यमुनानगर के संजू भारती अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, जलपरी शो, मनोरंजक झूले और मेले में लगी विभिन्न गतिविधियां भी बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार माता रानी की चौकी में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने और मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

सीएफएफपी (फाउंड्री गेट) के सामने मैदान, धीरवाली रोड, हरिद्वार।

आयोजक:** भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति (रजि.),हरिद्वार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button