उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

13 अक्टूबर से शुरू होगा गरबा डांस, प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन जारी

भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड पर भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया गया। मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से मेला परिसर गूंज उठा।

पूजन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मनोज यादव सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परिवार सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मनसा देवी मंदिर के पुजारी पंडित शिवनारायण शर्मा ने विधिवत पूजन और आरती संपन्न कराई।

इस अवसर पर समिति के सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, प्रवीण बरदिया, आशीष शुक्ल, विजय शंकर चौबे, हरीश साहू, विनोद शाक्या, रविंद्र यादव, मनोज मांझी, हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन, धनंजय यादव, रविंद्र सिंह ऊंगली, विकास कुचेरिया और रामचंद्र यादव सहित भागीरथ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सचिव परमाल सिंह ने बताया कि मेले में 13 अक्टूबर से गरबा डांस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि गरबा डांस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।

समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। समिति ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button