उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के साथ पेयजल समस्या दूर करने की उठाई मांग

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाष नगर क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और वरिष्ठ समाजसेवी किरण सिंह भी मौजूद रहीं। राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर बजट और स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान सुभाष नगर के आवासीय क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने, सीवर लाइन एवं जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीनों समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सुभाष नगर की ये समस्याएं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। इनका स्थायी समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है। उन्हें विश्वास है कि समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजीव शर्मा ने समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button