मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। वह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी भी सक्रिय रहे।
मुख्य सचिव के साथ कुंभ मेला अधिकारी सोनिका समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव हरिद्वार में चल रहे कुंभ से संबंधित विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी ली जाएगी।
कुंभ मेला-2027 को लेकर हरिद्वार में विभिन्न विभागों की ओर से निर्माण और अवस्थापना संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव के निरीक्षण को इन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




