उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पोर्टल-एप संचालित करने वाली कंपनी पर बिना अनुमति एक्सेस बंद करने का आरोप, थाने में एफआईआर

उत्तराखंड खेल विभाग की वेबसाइट का संचालन करने वाली कंपनी पर विभाग की अनुमति के बिना वेबसाइट के क्रेडेंशियल और एक्सेस बदलकर विभाग को डिजिटल सिस्टम से बाहर करने का आरोप लगा है। वेबसाइट बंद होने से मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और डिजिटल यूथ फेस्टिवल समेत कई योजनाओं का काम प्रभावित हुआ है। मामले में खेल विभाग के आईटी सेल के नोडल अधिकारी आदर्श पंत ने रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

शिकायत के अनुसार, खेल विभाग ने निविदा की शर्तों के तहत खेब टेक स्ट्राटेजी प्राइवेट लिमिटेड को विभागीय वेब पोर्टल और एप तैयार करने और उनके संचालन की जिम्मेदारी दी थी। कंपनी के पास पोर्टल और एप के संचालन के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल और एक्सेस थे। आरोप है कि बाद में कंपनी ने विभाग की सहमति या पूर्व सूचना के बिना इन क्रेडेंशियल और एक्सेस को बंद कर दिया। इससे विभाग का अपने ही डिजिटल सिस्टम पर नियंत्रण प्रभावित हो गया। 

वेबसाइट का संचालन बाधित होने से विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में तकनीकी दिक्कत सामने आई है। इनमें मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी, उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और डिजिटल यूथ फेस्टिवल प्रमुख हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर पंजीकृत लाखों बच्चों के डाटा की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 

पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर थाने के एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कंपनी को पोर्टल और एप का एक्सेस किन शर्तों के तहत दिया गया था और क्या कंपनी को विभाग की अनुमति के बिना एक्सेस बंद करने का अधिकार था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि एक्सेस वास्तव में बिना अनुमति और जानबूझकर बंद किया गया या नहीं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button