उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शहर से देहात तक 11 थानेदार बदले, कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी

देहरादून पुलिस में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 11 थाना प्रभारियों को बदला गया, जबकि एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक विनोद गुसाईं को पटेलनगर से स्थानांतरित कर डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है, जबकि पटेलनगर की जिम्मेदारी निरीक्षक नरेश राठौर को सौंपी गई है। संतोष कुंवर को कैंट, नरेंद्र गहलावत को मसूरी और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी का थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्लेमेंटटाउन के एसओ मोहन सिंह को रायवाला भेजा गया है, जबकि लोकपाल परमार को क्लेमेंटटाउन की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शैंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार का एसओ बनाया गया है।

इसके अलावा प्रद्युम्न नेगी को झाझरा चौकी प्रभारी, प्रवीन सैनी को सभावाला, अरविंद पंवार को कुठालगेट, आशीष कुमार को बाजार पटेलनगर और दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को जाखन और सूरज कंडारी को कुल्हान चौकी प्रभारी बनाया गया है। सूची में 25 अन्य दरोगाओं के स्थानांतरण भी शामिल हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button