उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अवैध तमंचे और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कोतवाली रुड़की पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक 3-4 सितंबर की मध्यरात्रि को पुलिस टीम मोहनपुरा पुलिस चेकपोस्ट के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सचिन पुत्र संजय, निवासी डिफेंस कॉलोनी, रुड़की को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button