उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में एसएमजेएन पीजी कॉलेज की भव्य तिरंगा यात्रा: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी बोले— राष्ट्रप्रेम ही सबसे बड़ा धर्म

हरिद्वार। आज  एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज, हरिद्वार द्वारा शहर में एक भव्य एवं विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रभक्ति के भजनों के बीच निकाली गई इस यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने किया। उनके साथ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा, सभी प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चले। तिरंगा यात्रा कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी जी का बयान: इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज जब हमारी युवा पीढ़ी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकली है, तो यह इस बात का प्रमाण है कि देश का भविष्य मजबूत हाथों में है। राष्ट्रप्रेम ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज में देशप्रेम और एकता का संदेश प्रसारित करना है।”

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और जिम्मेदारी का बोध जागृत होता है।

यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने देश के विकास और रक्षा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button