उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

UKSSSC पेपर लीक: ईडी ने हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति की अटैच

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की करीब 63 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से कथित तौर पर करीब एक करोड़ रुपये की अवैध वसूली की थी।

जांच के अनुसार, यह रकम स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से ली गई थी। मामले में परीक्षा आयोजन से जुड़ी कंपनी आरएमएस टेक सॉल्यूशन के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित भूमिका भी जांच के दायरे में है। ईडी धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए लागू उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button