उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रेल कर्मचारियों के हितों पर मंथन, दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र संपन्न

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने यूनियन की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का दिया आश्वासन

मुरादाबाद, 30 जुलाई। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल कार्यालय के मनन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र का समापन हुआ। 29 और 30 जुलाई को आयोजित बैठक में रेल विकास, प्रशासनिक व्यवस्था तथा कर्मचारियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों और कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित कई मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन पर रेलवे प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

डीआरएम ने कहा कि रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु और प्रभावी बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के स्थायी वार्ता तंत्र का नियमित आयोजन किया जाता है।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम शंकर झा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर, मंडल के सभी विभागाध्यक्ष तथा नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल मंत्री राजेश चौबे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button