उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट

रायपुर थाना क्षेत्र की गढ़वाली कॉलोनी में नगर निगम कर्मचारी बनकर आए दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के हाथ-मुंह बांधकर मारपीट करने के बाद सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार दोपहर की है। महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक नगर निगम कर्मचारी होने का दावा करते हुए घर पहुंचे और आधार कार्ड दिखाने के बहाने दरवाजा खुलवाया। घर में घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर महिला के हाथ और मुंह बांध दिए तथा उनके साथ मारपीट की।

बदमाश महिला के कानों से सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और घर में रखे करीब तीन हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने रायपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button