उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

खोया पर्स लौटाकर सीआईटी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) राजेश कुमार मीणा ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन संख्या 13005 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित उसके परिजनों को लौटाया।

ड्यूटी के दौरान कोच ए-1 में मिला पर्स जांच के बाद लखनऊ से जालंधर यात्रा कर रहे यात्रियों का निकला। पर्स में मोबाइल फोन, ईयरफोन, चार्जर, पहचान पत्र और नकदी सुरक्षित थी। सत्यापन के बाद लुधियाना स्टेशन पर महिला यात्री के पति को पर्स सौंप दिया गया। जांच में पर्स का समस्त सामान सुरक्षित मिला।

पर्स मिलने पर महिला यात्री और उनके परिजनों ने भारतीय रेल तथा मुरादाबाद मंडल का आभार व्यक्त करते हुए सीआईटी राजेश कुमार मीणा की ईमानदारी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मुरादाबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा कर्मचारियों की सेवा भावना भारतीय रेल के “Passenger First” संकल्प को मजबूत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button