उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में आज अत्यधिक वर्षा की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के तीन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। संभावित खतरे को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं तथा चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और टिहरी समेत संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों-नालों के उफान और जलभराव की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने तथा आपदा संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button