कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे दौरे चुनाव से पहले भी नियमित रूप से होते, तो उनकी गंभीरता अधिक होती।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है और ऐसे समय में उसके नेताओं के दौरे स्वाभाविक हैं। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ऐसी घटनाएं होती थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तराखंड आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में प्रदेश कांग्रेस जुटी हुई है।




