उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रायबरेली में आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ का विस्तार, योगेश त्रिवेदी बने जिला युवा अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए योगेश कुमार त्रिवेदी को रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह संगठन की विचारधारा, अनुशासन और आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

संगठन ने कहा कि योगेश त्रिवेदी के नेतृत्व में जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संघ ने बताया कि संगठन “एकता, संघर्ष और सम्मान” के मूल मंत्र के साथ प्रदेशभर में आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button