उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

अन्नपूर्णा दिवस पर जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया राशन

रोटरी नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल द्वारा आयोजित अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने सहभागिता करते हुए पतंजलि योगधाम में निवासरत बच्चों के लिए राशन, दाल, चावल, आटा और सब्जियों की व्यवस्था कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने रोटरी क्लब कनखल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से सभी के स्वस्थ, सुखी और समाजसेवा के कार्यों में निरंतर प्रेरित रहने की कामना की।

रोटरी क्लब कनखल के प्रधान राजीव अरोड़ा, सचिव मनोज सुबुद्धि और असिस्टेंट गवर्नर चेतन घई ने कहा कि सेवा ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। क्लब विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, हरपाल सिंह, डॉ. तनुज गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नरेश रानी गर्ग, सिमरनजीत कौर, अनूपा, सौम्या गर्ग, ममता अरोड़ा, रघुवीर महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button