उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- मेरे सुहाग के कातिलों को मिले कड़ी सजा

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। रविवार को मृतक की पत्नी का दर्द उस समय छलक पड़ा जब उन्होंने पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों पर पथराव भी किया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बताया गया कि सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि दर्जनों लोगों ने भाजपा नेता विनोद कुमार के घर पर हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।

हत्या के विरोध में क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। प्रशासन ने मुख्य आरोपी से जुड़े अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की है।

मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जिससे भविष्य में कोई ऐसी घटना करने का साहस न कर सके। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button