उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में जून में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। बर्फबारी के बाद आसपास की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।

मौसम परिवर्तन के चलते बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रशासन ने मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने तथा गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ गई है, वहीं धामों के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है। बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा देखने के लिए श्रद्धालु और पर्यटक उत्साहित नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button