10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने और स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर गंगा घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में गंगा पूजन एवं दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर संदीप गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इसे भारत के पुनर्जागरण और आत्मविश्वास का स्वर्णिम काल बताया।
जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पहचान दिलाई है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मातृशक्ति को लाभ मिला है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सहगल, लव शर्मा, नकली राम सैनी, तुषंक भट्ट, वरुण वशिष्ठ, विपिन शर्मा, नागेंद्र राणा, नवजोत वालिया, मुकुल पाराशर, मनोज परालिया, राजकुमार अरोड़ा, अनिमेष शर्मा, रेनू शर्मा, वरुण चौहान, सचिन शर्मा, लवी चौहान, टिंकू चौधरी, चेतन यादव, मोहित वर्मा, सुदेश सैनी, भोला शर्मा, सतविंदर सिंह, वासु पाराशर, रेनू जोशी, गीता सिंह, नेहा सिंह, आदर्श कश्यप, अजय शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




