उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

कुंभ निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक हों, स्थायी विकास पर जोर

हरिद्वार, 5 मई। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गहन चर्चा की गई। व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और दीर्घकालिक उपयोग को ध्यान में रखकर किए जाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ होने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से हरकी पैड़ी क्षेत्र और बाजार की सड़कों पर बिछाई जा रही टाइल्स के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्थायी निर्माण कार्यों पर जोर दे चुके हैं। व्यापार मंडल ने भी सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग और घाटों के सौंदर्यीकरण को स्थायी रूप से विकसित करने की मांग रखी, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक मिलता रहे।

डा. गर्ग ने कहा कि कुंभ मेला अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है और व्यापारी वर्ग भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुंभ मेले का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी और तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button