उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार, यात्रियों को मिलेगी राहत

मुरादाबाद, 4 मई। गर्मियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन (06597/06598) के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इस निर्णय से उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 06597 (यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल) का संचालन पहले 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 7 मई से 9 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 06598 (योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल) का संचालन 2 मई तक था, जिसे अब 9 मई से 11 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 06597 प्रत्येक गुरुवार को यशवंतपुर से रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 06598 प्रत्येक शनिवार को योगनगरी ऋषिकेश से संचालित होगी।

इसके अलावा, योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर गाड़ी संख्या 06597 के आगमन समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 10:20 बजे के स्थान पर 10:15 बजे पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे गर्मियों के दौरान यात्रा सुगम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button