उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शिवालिक नगर में सड़कों का लोकार्पण, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए वार्ड संख्या-7 स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी में गली संख्या A-13 एवं A-16 की आंतरिक सड़कों, मंदाकिनी विहार तथा बीना एन्क्लेव की सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के प्रयासों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने के उद्देश्य से सड़क निर्माण के साथ-साथ जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और हरित क्षेत्र के विकास पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां-जहां विकास कार्यों की आवश्यकता है, वहां शीघ्र योजनाएं बनाकर कार्य शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सभासद अमरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पंकज चौहान, देव विख्यात भाटी, प्रमोद डोभाल, अजय मलिक, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर, गजेंद्र सिंह, प्रणय चौरसिया, सुलेचना, कार्तिक, चेतन बिष्ट, विवेक, महिपाल सिंह, पी.सी. यादव, सुभाष, विजय गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अंत में अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर विकास कार्यों की गति को बनाए रखते हुए क्षेत्र को आदर्श नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button