उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

फर्स्ट हरिद्वार अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट: न्यू एरा क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

हरिद्वार। फर्स्ट हरिद्वार अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला न्यू एरा क्रिकेट अकादमी और सत्यम क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

जमालपुर कला स्थित मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में सत्यम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित पांडे ने शानदार 93 रनों की पारी खेली, जबकि सौभाग्य ने 28 रन का योगदान दिया। सत्यम क्रिकेट अकादमी की ओर से आदित्य ने तीन और अहमजीत ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्यम क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 157 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से वंश पांडे ने 50 और रौनक ने 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

न्यू एरा क्रिकेट अकादमी के हर्षित पांडे को उनकी बेहतरीन 93 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर, हर्षित पांडे को बेस्ट बैट्समैन तथा विवान को अमेजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतीक जुयाल, भव्य गोयल, राजन राणा और मोहित नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button