हरिद्वार, 29 अप्रैल। ज्वालापुर के आर्यनगर चौक स्थित पातंजल योगधाम में आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। इस पहल के तहत कंप्यूटर उपकरण डॉ. विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगी। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस लैब के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में मदद मिलेगी और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह सहित राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा और नयन घई समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




