उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

महिला आरक्षण पर भाजपा की रणनीति तेज, देहरादून में महिला मोर्चा निकालेगा मशाल जुलूस

महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के मुद्दे को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के बाद पार्टी अब इस मुद्दे को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी में है।

भाजपा की योजना है कि नगर निगम, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर तक बैठकों में निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरा जाए। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसी क्रम में राजधानी देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। जुलूस का उद्देश्य महिला आरक्षण के समर्थन में जनजागरण और विपक्ष के खिलाफ संदेश देना है।

इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून दौरा भी अगले माह प्रस्तावित है। उनके दौरे के दौरान संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। हालांकि उनके कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन मई के पहले सप्ताह में आगमन की संभावना जताई जा रही है।

महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी सरगर्मी और बढ़ने के संकेत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button