प्रो. कश्यप का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक या अगले आदेश तक (जो पहले हो) प्रभावी रहेगा। वर्तमान में वह इसी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में कार्यरत हैं।
प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें आईसीएआर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, कृषि संचार विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता तथा विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
वर्ष 2019 से वह विश्वविद्यालय की रैंकिंग टीम के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में संस्थान ने आईसीएआर रैंकिंग में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की।
उनके कुलपति बनने से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




