उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

गंगाधर महादेव भीमगोड़ा इकाई का गठन

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की गंगाधर महादेव भीमगोड़ा इकाई का गठन किया गया। नवगठित इकाई में अर्चित चौहान को अध्यक्ष, सुमेर वर्मा को महामंत्री तथा प्रशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. दिनेश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कश्यप को उपाध्यक्ष और सत्यम गुप्ता को सचिव बनाया गया है।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और शासन-प्रशासन के आपसी समन्वय से ही हरिद्वार के बड़े आयोजन सफल होते हैं तथा आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन में भी व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

डॉ. गर्ग ने ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए अपने व्यापार को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चित चौहान और महामंत्री सुमेर वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत कर व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, तहसील अध्यक्ष पं. अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री पार्षद सुमित चौधरी, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, आशीष गिरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button