यमकेश्वर (ऋषिकेश) – माला गांव में काम कर रहे मजदूरों को ठेकेदार द्वारा छुट्टी न देने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बब्बर शेर का वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो देखकर क्षेत्रवासियों में डर फैल गया और निर्माण कार्य के मजदूर कुछ दिनों के लिए घर लौटने की मांग करने लगे, जिससे काम भी ठप हो गया। ठेकेदार और लोगों को वीडियो इतना असली लगा कि उन्होंने शेर के आ जाने की पुष्टि तक कर दी।
वन विभाग ने जब इलाके में जांच की तो पाया कि ऐसा कोई शेर मौजूद नहीं है और वायरल वीडियो एआई तकनीक से बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो श्रमिकों ने छुट्टी पाने के लिए बनाया और फैलाया था।
इस घटना ने एक बार फिर AI जनित कंटेंट के दुरुपयोग तथा अफ़वाहों की शक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




