उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिक

वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने पर भड़की भीम आर्मी, आंदोलन की दी चेतावनी

हरिद्वार, 23 मई 2025**: उत्तराखंड सरकार द्वारा वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ विवाद गहराता जा रहा है। भीम आर्मी ने इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के नेताओं ने कहा कि स्टेडियम का नाम बदलना सरकार की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम केवल एक खेल स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। यह स्टेडियम राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को प्रेरित करता है, ताकि वे खेल के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व कर सामाजिक जागरूकता बढ़ा सकें।

 

भीम आर्मी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने स्टेडियम का नाम बदलने का फैसला लागू किया, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रेस वार्ता में दीपक सेठपुर, सोनू लाठी, अंकुश शेरवाल, रविंद्र पालीवाल, सूर्या राठौर, मोनू प्रधान, मोदीमल तेगवाल, अशोक कटारिया, शेखर कटारिया, पंकज कटारिया, राजबीर कटारिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button