उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिक

पूर्व सीएम निशंक का जादू बरकरार, कई करीबी बने भाजपा जिलाध्यक्ष

रुड़की, 10 मार्च – उत्तराखंड भाजपा में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच पार्टी हाईकमान ने संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। इस फैसले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के करीबी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे एक बार फिर उनका प्रभाव दिखा है।

भाजपा ने रुड़की जिले में डॉ. मधु सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर सभी को चौंका दिया, क्योंकि वे जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं थीं। 20 दावेदारों में उनके नाम की चर्चा तक नहीं थी, लेकिन पार्टी ने कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया।

निशंक के करीबी इन जिलों में बने जिलाध्यक्ष:

देहरादून महानगर – सिद्धार्थ अग्रवाल

ऋषिकेश जिला – राजेंद्र तड़ियाल

हरिद्वार जिला – आशुतोष शर्मा

रुड़की जिला – डॉ. मधु सिंह

भाजपा हाईकमान के इस फैसले के बाद अब सभी की निगाहें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी हैं। पार्टी जल्द ही इस पर भी फैसला ले सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button