हरिद्वार, 10 मार्च – नगर निगम यूनियन भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद हरिद्वार का चुनाव भी संपन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से श्री सलेखचंद को अध्यक्ष और बलराम चौटाला को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा, दीपक कार्यवाहक अध्यक्ष, काकाराम, लवकेश चंचल और बंटी चंचल उपाध्यक्ष, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, किशोर गॉड और राजेश खैरवाल मंत्री, कपिल और कुलदीप कांगड़ा संगठन मंत्री, जबकि दीपक तेश्वर, प्रदीप खेरवाल और कुलदीप चंचल प्रचार मंत्री चुने गए।
सदस्य पदों पर राजू खैरवाल, राजेश खैरवाल, मनोज, घनश्याम, लोकेश प्रधान, धीरज, नरेंद्र, अजय बेनीवाल, जितेंद्र गॉड, संदीप प्रधान, नाथू और राकेश का चयन हुआ।
संरक्षक मंडल में सुरेंदरेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, प्रवीण तेश्वर, टंकार कौशल, मुकुल जोशी और आत्माराम बेनीवाल को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।