हरिद्वार, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 60, हरिलोक की पार्षद आकर्षिका शर्मा ने पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नारी सशक्तिकरण का संदेश देना था।
आकर्षिका शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “ये पौधे दीर्घायु, सुरक्षा और गरिमा के प्रतीक हैं। हमें प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण के लिए भी सतत प्रयास करना चाहिए।”
यह अभियान ज्वालापुर, हरिलोक, नया गांव, गंगा एन्क्लेव, हाईवे ग्रीन समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने “एक पेड़, एक संकल्प” का संदेश देते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अभियान ने समाज में हरियाली बढ़ाने और महिला शक्ति को सम्मान देने का प्रेरणादायक संदेश दिया।