हरिद्वार, 20 फरवरी – वैश्य बंधु समाज के संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
डॉ. गर्ग ने कहा कि रेखा गुप्ता के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्य समाज हमेशा से भाजपा का समर्थन करता आया है और दिल्ली में भी वैश्य समाज की मजबूत उपस्थिति है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी प्रभावी कदम उठाएंगी। जल्द ही वैश्य समाज उन्हें धर्मनगरी हरिद्वार में आमंत्रित करेगा।
डॉ. गर्ग ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता राजधानी के विकास में ऐतिहासिक योगदानदेंगी।