महत्वपूर्ण घटनाएँ:
1389: दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
1570: फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
1618: वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और ऑस्ट्रिया का युद्ध समाप्त हुआ।
1674: ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
1719: मुग़ल शासक फर्रुख सियर की हत्या हुई।
1807: तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने के लिए ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
1878: थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
1891: ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।
1942: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
1959: साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
1963: सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के लिए सहमत हुआ।
1986: भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।
2000: तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2008: संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महाकाव्य ‘श्री भार्वराधवीयम’ के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
जन्म:
1473: प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।
1630: मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।
1717: अंग्रेज़ अभिनेता और मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
1898: राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और समाजसेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
1900: भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।
1925: भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्म हुआ।
निधन:
1895: हिन्दी के जाने-माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
1915: महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।
1978: बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
1997: चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग शियाओपिंग का निधन हुआ।
इन घटनाओं और व्यक्तित्वों ने इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ी