नई दिल्ली। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंडपम में मेले का उद्घाटन करेंगी। इस बार मेले की थीम ‘रिपब्लिक@75’ (हम भारत के लोग) रखी गई है।
2,000 से अधिक प्रकाशक, 50 देशों की भागीदारी
मेले में 50 देशों के लेखक, वक्ता और साहित्यकार शिरकत करेंगे। रूस को इस बार फोकस राष्ट्र के रूप में चुना गया है। 2,000 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक विभिन्न भाषाओं और राष्ट्रीयताओं के 1,000 से अधिक वक्ताओं के साथ साहित्य प्रेमियों से रूबरू होंगे।
प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी
साहित्य, सिनेमा, कला और राजनीति से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां मेले में भाग लेंगी। इनमें पंकज त्रिपाठी, कुमार विश्वास, शशि थरूर, प्रकाश झा, पुष्पेश पंत, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य वक्ता विभिन्न सत्रों में संवाद करेंगे। बच्चों के लिए विशेष पवेलियन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
टिकट व प्रवेश जानकारी
बड़ों के लिए टिकट 20 रुपये, बच्चों के लिए 10 रुपये
दिव्यांग, बुजुर्ग और स्कूल ड्रेस में छात्रों को निःशुल्क प्रवेश
प्रवेश द्वार: गेट नंबर 3, 4 और 10
निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट
गेट नंबर 10 से शटल सेवा भी उपलब्ध कहां देखें: