उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत की तैयारी

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि हाल ही में ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:25 से 10:35 बजे के बीच लगातार टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद 6 अप्रैल को वॉइस मेल के जरिए भी दो ऑडियो संदेश भेजे गए, जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शंकराचार्य को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

मीडिया प्रभारी के मुताबिक, इन संदेशों में शंकराचार्य के गौ-रक्षा अभियान और प्रस्तावित ‘गविष्ठी यात्रा’ का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 मई से उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में यह यात्रा प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से गौ-हत्या पर रोक और ‘रामा गौ धाम’ निर्माण के लिए जनजागरण किया जाएगा।

संजय पांडेय ने कहा कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित एजेंसियों में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button