उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं गीतिका द्विवेदी

श्री परिवार एवं श्री फाउंडेशन से जुड़ी गीतिका द्विवेदी इन दिनों सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय नजर आ रही हैं। श्री फाउंडेशन के संस्थापक एवं श्री परिवार के मुखिया मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ की पुत्री गीतिका द्विवेदी विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास कर रही हैं।

सामाजिक गतिविधियों के दौरान वह लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेती हैं। क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार, परिवार से मिले सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार उनकी कार्यशैली में भी दिखाई देते हैं।

गीतिका द्विवेदी का जोर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद, जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने पर है। लोगों से सहजता और आत्मीयता के साथ संवाद करने के उनके प्रयासों को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।

श्री फाउंडेशन से जुड़े लोगों का कहना है कि सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में गीतिका द्विवेदी की सक्रियता को भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button