उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्लीदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने रविवार को ज्योतिर्मठ स्थित टैक्सी स्टैंड के समीप श्री शंकराचार्य मठ पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान चारधाम यात्रा के सफल संचालन और भविष्य की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य महाराज को इस वर्ष संपन्न हुई चारधाम यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आचार्यों और संतों के आशीर्वाद से ही यात्रा का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से हो सका है। इस पर शंकराचार्य महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंदिर समिति और उत्तराखंड सरकार को सफल यात्रा संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शंकराचार्य महाराज ने यात्रा के दौरान सामने आई दो-तीन घटनाओं का उल्लेख करते हुए मंदिर समिति को उनकी गंभीरता से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अभी से ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सके।

इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने तिथि के अनुसार बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभाशीष भी प्रदान किया। भेंट के दौरान केंद्रीय धार्मिक डिमरी पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर के प्रोटोकॉल अधिकारी सेमवाल सहित कई वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button