भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और स्थानीय कलाकारों को मंच देने की पहल को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मां दुर्गा की आरती में भी भाग लिया।
भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप और सुभाष पुरोहित, उपाध्यक्ष संदीप सिंहानिया और सत्येंद्र प्रताप सिंह, सचिव अरुण कुमार यादव और राकेश मालवीय तथा बायो मेड कंपनी के प्रबंधक रन विवेक सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर भागीरथ महोत्सव के अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, विकास कुचेरिया, पंडित शिवनारायण शर्मा, सुधीर धस्माना, रामचंद्र यादव, विनोद शाक्य, आशीष शुक्ल, राकेश रोशन, रविंद्र सिंह उछौली, हिमांशु सैनी, हरीश साहू, विमलेश कुशवाहा, मनोज मांझी और राम ललित सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू, रविंद्र यादव और विकास कुचेरिया ने लोगों से मेले में पहुंचकर बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि मेले में 19 अक्टूबर तक गरबा नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति के सचिव परमाल सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में सांस्कृतिक मंच, मां दुर्गा की प्रतिमा, गरबा नृत्य, जलपरी शो, मारुति सर्कस, भूत बंगला और विभिन्न प्रकार की दुकानें शामिल हैं।
समिति अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल और समस्त भागीरथ परिवार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि मेले का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।




