उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राजभाषा पखवाड़े में हिंदी कार्यशाला, कर्मचारियों को सरल एवं प्रभावी प्रयोग का दिया प्रशिक्षण

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मुरादाबाद में राजभाषा पखवाड़े के तहत गुरुवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल के विभिन्न विभागों के रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सतेन्द्र शुक्ला मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने दैनिक शासकीय कार्यों में हिंदी के सहज, सरल और प्रभावी प्रयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने हिंदी की समृद्ध साहित्यिक एवं भाषाई परंपरा, व्यावहारिक उपयोगिता और कार्यालयीन कार्यों में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस दौरान प्रतिभागियों को सरकारी कामकाज, कार्यालयीन पत्राचार, टिप्पण लेखन और प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। वक्ता ने कहा कि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाने के साथ ही नागरिकों के साथ संवाद को भी सुगम बनाता है।

कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया और मुरादाबाद मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button