उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाएं, लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी हों

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में संचालित और प्रस्तावित विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने भूमि संबंधी प्रकरणों, विभिन्न विभागों के स्तर पर लंबित मामलों और आपसी समन्वय से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन प्रमुख रोपवे परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सरकार का जोर पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button