उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेहरादूनपर्यटनमनोरंजनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान मध्य प्रदेश का युवक डूबा, तलाश में जुटी SDRF

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से घूमने आए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। स्नान के दौरान वह गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ ने तत्काल सर्च अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में गंगा के तेज बहाव के कारण लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button