उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

काली सेना हरिद्वार के जिला अध्यक्ष बने ऋषि शर्मा

काली सेना (हिन्दुओं की सशस्त्र सेना) ने संगठन के विस्तार एवं जनपद स्तर पर गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऋषि शर्मा को हरिद्वार जनपद का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन प्रमुख आनन्द स्वरूप महाराज ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की।

जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि ऋषि शर्मा को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों तथा हिन्दू समाज के हित में उनके समर्पण, सक्रियता और कार्यक्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया कि वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ेंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button