उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

बद्रीनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, सीएम धामी पहुंचे मंदिर

चारधाम यात्रा 2026 के तहत भगवान बद्री विशाल के धाम के कपाट गुरुवार को शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे एक दिन पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और पूजा-अर्चना की।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह लगभग 6:15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोले जाएंगे।

मंदिर प्रशासन और सरकार द्वारा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। धाम को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

चारधाम यात्रा की शुरुआत पहले ही हो चुकी है, जिसमें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं, जबकि केदारनाथ धाम भी खुल गया है। अब बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा पूर्ण रूप से गति पकड़ लेगी।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button