उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

केयर कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, मैक्स अस्पताल की टीम ने लिया साक्षात्कार

हरिद्वार। केयर कॉलेज हरिद्वार में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की टीम ने कॉलेज पहुंचकर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।

अस्पताल की ओर से एचआर प्रतिनिधि राजेश रावत, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मिस मेरिन तथा क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर प्रभात कुमार ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान, क्लीनिकल कौशल, संचार क्षमता और पेशेवर व्यवहार का मूल्यांकन किया।

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यावसायिक मानकों के अनुरूप रही, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिला। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियां छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उन्हें वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं से भी अवगत कराती हैं।

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए इसे अपने करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कॉलेज प्रबंधन ने मैक्स अस्पताल की टीम का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button