उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

लूट के मामले में वांछित दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, ₹15 हजार बरामद

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार थाना बहादराबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 541/2025 (दिनांक 04 जनवरी 2026) के तहत लूट की घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मामले में पहले ही दो आरोपी श्रवण गिरि और प्रणव सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों सूरज उर्फ बिल्ला निवासी माच्छारेड़ी, थाना पिरान कलियर तथा निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल को पुलिस टीम ने दिनांक 05 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी ₹15,000 बरामद की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना बहादराबाद पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल रामवीर, कांस्टेबल वसीम (CIU) एवं कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button