उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदिल्ली एनसीआरदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

सुमित चौधरी बने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरकी पैड़ी स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा पार्षद सुमित चौधरी को संगठन का तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने की, जबकि संचालन शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा किया गया।

नवनियुक्त तहसील महामंत्री सुमित चौधरी का संगठन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमित चौधरी जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और व्यापारियों के सहयोग से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

डॉ. गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग न केवल व्यापार के माध्यम से देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है, बल्कि समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट एवं शहर महामंत्री विमल सक्सेना ने सुमित चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

बैठक में ललित अग्रवाल, मनोज सिरोही, नितिन शर्मा, प्रदीप कुमार, नरेंद्र सक्सेना, अरुण कुमार, अभिषेक शर्मा, योगेश भसीन, महादेव पांडे, पंकज सिंघल, योगेश भारद्वाज, अजय अरोड़ा, निशा गुप्ता, आशीष गोस्वामी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button