दहियाकी शिव मंदिर, मन्नाखेड़ी रोड मंडावली हरिद्वार के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि के साथ कथित रूप से भीड़ द्वारा अभद्रता एवं मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंदिर पक्ष की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान 112 नंबर पर सूचना देने के बावजूद समय पर प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंची।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महंत यति रामस्वरूपानंद गिरि की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है और यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। मंदिर प्रबंधन ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञप्ति में यह भी आशंका जताई गई है कि महंत के साथ हो रही घटनाएं किसी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती हैं। साथ ही प्रशासन से महंत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




