उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशदेहरादूनयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

हरिद्वार। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई हरिद्वार की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन सुप्रसिद्ध कवि रमेश रमन के आवास पर साहित्यिक उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रचनाओं में समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त चित्रण देखने को मिला, जिसे साहित्यप्रेमियों ने खूब सराहा।

गोष्ठी के दौरान स्थानीय साहित्यकारों के बीच परिचर्चा भी हुई, जिसमें कविता की समाज में भूमिका और उसकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम के अंत में संयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकपाल एवं सदस्य सीडब्ल्यूसी न्यायापीठ हरिद्वार सुनीता चौधरी, जिला महामंत्री दिव्यांश दुष्यंत, गोष्ठी प्रमुख प्रभात रंजन, सनी मिश्रा, कविता जैन, आशा साहनी, मनीष सिंह, अभिषेक भारद्वाज, अपराजिता, मुक्त अंबर, खरबंदा, मीनाक्षी, अरुण पाठक, रवीना, राज, संजय हांडा, प्रशांत कौशिक सहित कई साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button