उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वाल मण्डलदेश-विदेशयूथरुड़कीशिक्षासामाजिकहरिद्वार

दहियाकी शिव मंदिर में स्वयंभू नर्मेद्वश्वर महादेव के दिव्य अनुष्ठान की तैयारी शुरू

शिव मंदिर में स्वयंभू नर्मेद्वश्वर महादेव जी के दिव्य एवं भव्य अनुष्ठान की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी, शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज ने बताया कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व भगवान नर्मेद्वश्वर महादेव जी की प्रतिष्ठा का लक्ष्य रखा गया है।

 

महंत यति रामस्वरुपानन्द गिरी ने कहा कि “हम संन्यासी हैं और भिक्षा मांगना हमारा अधिकार है। श्रद्धालुओं के सहयोग और दान से ही दहियाकी शिव मंदिर, स्वयंभू नर्मेद्वश्वर महादेव शिव शक्ति पीठ के रूप में स्थापित हो सकेगा।” उन्होंने कहा कि यह मंदिर सनातन धर्म की रक्षा एवं शिवशक्ति साधना का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस दिव्य कार्य में यथासंभव सहयोग प्रदान करें, ताकि समय रहते प्रतिष्ठा कार्य पूर्ण किया जा सके। महंत ने कहा कि “आप जिस प्रकार सहयोग करेंगे, उसी भव्यता से महादेव जी की स्थापना होगी।”

 

संत समाज ने इसे हरिद्वार में धार्मिक ऊर्जा और आस्था का एक नया केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button